दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदातः मां और बेटे का कत्ल, खून से लथपथ मिली लाश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दक्षिणी दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां चाकू गोदकर मां और बेटे का कत्ल कर दिया गया. दिल दहला देने वाली यह घटना लाजपत नगर में बुधवार की देर रात हुई. मां-बेटे का कातिल पुलिस के फंदे में हैं.

बेडरूम में मां और बाथरूम में मिला बेटे का शव

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. पुलिस ने देखा कि खून से लथपत 42 वर्षीय मां की लाश बेडरूम और 14 साल के बेटे की लाश बाथरूम में पड़ी.

छोटी सी बात को लेकर घरेलू सहायक ने घटना को दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक, घरेलू सहायक ने मकान मालकिन और उनके 14 साल के बेटे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उन्होंने उसे डांटा था. 2 जुलाई, बुधवार की रात हत्या करने के बाद सहायक फरार हो गया था, दिल्ली पुलिस ने आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया.

बिहार का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. देर रात मकान मालिक के दफ्तर से लौटने पर दरवाजा नहीं खुला, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी. दरवाजा तोड़ने पर पुलिस को दोनों के शव खून से सने मिले.

आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस

बताया गया कि मां रुचिका का शव बेडरूम में और 14 वर्षीय बेटे हर्ष का शव बाथरूम में पड़ा था. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपित से पूछताछ कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version