Himachal Accident: शिमला में खाईं में गिरी कार, दो युवकों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शिमलाः शिमला से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां जिला के उपमंडल ठियोग के क्यारटू में एक बेकाबू कार गहरी खाईं में गिर गई. इस हादसे में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, कार (सीएच 03डी-1471) क्यारटू से ठियोग के धर्मपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान क्यारटू के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई. ठियोग पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाईं से बाहर निकाला.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान अंकुश (25 वर्ष) पुत्र योगिंदर सिंह निवासी क्यारटू और अभिषेक (23 वर्ष) पुत्र राजू निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है, जबकि घायलों में घायलों में ललित और दलीप शामिल हैं. दोनों कोठियोग सिविल अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि कार अंकुश चला रहा था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है. उधर, घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के घर कोहराम मच गया. परिवार के लोग बिलखने लगे.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version