Himachal: किन्नौर में हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार को यहां जनजातीय जिले किन्नौर के पूह खंड के गांधी मोहल्ला स्टेडियम सड़क पर एक पिकअप 50 फीट नीचे गिर गया. इस हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक और तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल है. उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया.

अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे गिरी पिकअप
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी बजरी और मनरेगा महिला कामगारों को जीरो प्वाइंट से गांधी मोहल्ला स्टेडियम लेकर जा रही थी. इसी दौरान गांधी मोहल्ला स्टेडियम सड़क के दूसरे मोड़ पर अचानक नियंत्रित होकर 50 फीट नीचे गिर गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, पांच महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर थाना प्रभारी पूह शिव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह लाई, जहां दो घायल महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया. चालक और तीन अन्य घायल महिलाओं को सीएचसी पूह में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर किया गया. यहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया. घायलों को रिकांगपिओ अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए कड़छम लाया गया और यहां से हेलिकॉप्टर से शिमला भेजा गया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
इस दुर्घटना में सरिता नेगी (38 वर्ष), छवांग जागमो (40) और इंद्रमणी (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि चालक दीपक (40 वर्ष), शांति देवी (35), सुरेंद्रा नेगी (32) और सनम छोकिद (40 वर्ष) घायल है. सभी मृतक व घायल महिलाएं पूह की हैं और चालक नेपाली मूल का है. एडीएम पूह विनय मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया. प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की फौरी राशि प्रदान की. एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version