Himachal: काजा में कंगना और जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव, लगाए गो बैक के नारे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मंडीः लाहौल स्पीति विधानसभा के काजा में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव हुआ है. इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुआ है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए कंगना गो बैक के नारे लगाए.

बताया गया है कि जयराम ठाकुर और कंगना लाहौल स्पीति विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रवि ठाकुर के साथ सोमवार की सुबह प्रचार के लिए काजा पहुंचे थे. जैसे ही दोनों हेलीकाप्टर में पहुंचे, वहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरु कर दी. कंगना गो बैक के नारे लगाए.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पथराव कर दिया. इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. कंगना रनौत पहली बार काजा प्रचार करने पहुंची थी. अपने करीब 55 दिन के प्रचार अभियान में वह लाहौल स्पीति नहीं गई हैं.

कंगना ने कुछ वर्ष पहले तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा का एक मीम एक्स पर शेयर किया था. इसको लेकर विवाद भी हुआ था. बाद में कंगना ने माफी मांग ली थी. पिछले माह ही कंगना मैक्लोडगंज जाकर दलाईलामा से मिली थी और मीम पर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी.

चुनाव आयोग से भाजपा ने की शिकायत
लाहौल स्पीति की 70 प्रतिशत आबादी बौद्ध धर्म को मानने वाली है. लाहौल स्पीति में आने पर विरोध के लिए पहले ही चेताया था. भाजपा ने अपना कार्यक्रम हेलीपैड से करीब 100 मीटर की दूरी पर रखा था. युवा कांग्रेस ने भी प्रशासन से धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति ली थी.

भाजपा ने पथराव और नारेबाजी की शिकायत चुनाव आयोग से की है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सोची समझी साजिश बताया है. उन्होंने भाजपा के कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस को धरना-प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने पर भी सवाल उठाया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version