आंध्र प्रदेश में भीषण हादसाः डंपर से टकराई बस, लगी आग, जिंदा जले 14 लोग, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh Bus Fire: आंध्र प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां मार्कापुरम के निकट रायवरम में एक प्राइवेट ट्रैवल बस टिपर लॉरी से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में 14 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बस में आग लगते ही मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, मार्कापुरम के निकट रायवरम में तेज रफ्तार बस बजरी ले जा रही टिपर से टरकरा गई. टक्कर के  बाद बस में आग लग गई. आग लगते ही बस में सवार लोगों में चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. कई लोग किसी तरह से बस से बाहर निकल गए, लेकिन कई लोग फंस गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 14 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नागराजू ने बताया

मार्कापुरम के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) नागराजू ने एक टीवी चैनल को बताया कि लगभग 14 लोग जिंदा जल गए और अब तक लगभग 18 घायल लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की पूरी जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं.

उन्होंने बताया कि बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं. सत्यापन पूरा होने के बाद उनके रिश्तेदारों को सूचित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर जताया दुख

नागराजू ने बताया कि माना जा रहा है कि कुछ शव अभी भी बस के अंदर फंसे हुए हैं. हादसे के बाद बस में आग लग गई थी, जिससे शवों को बाहर निकालने का काम मुश्किल हो गया है. इस बीच, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा सदमा व्यक्त किया और जान-माल के नुकसान पर दुख जताया है.

Latest News

janata Darshan: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्या, बोले- गरीबों को उजाड़ने वालों को न बख्शे

janata Darshan: गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन...

More Articles Like This

Exit mobile version