छत्तीसगढ़ में भीषण हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई बेकाबू कार, 6 दोस्तों की मौत, निकले थे घूमने

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां डिवाइडर से टक्कर के बाद एक कार ट्रक से टकराई गई. इस हादसे में जहां छह दोस्तों की मौत हो गई, सातवा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा राजनांदगांव जिले में हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकराई कार

जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में छह दोस्तों की मौत हो गई और सातवां गंभीर रूप से घायल हो गया.

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना बाघनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब पीड़ित पड़ोसी राज्य ओडिशा जा रहे थे. उन्होंने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के सात दोस्तों का एक समूह इंदौर से घूमने निकला था. उज्जैन घूमने के बाद, वे छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि कार दूसरी दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही और एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई. कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में पांच लोगों की हुई पहचान  

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान हो गई है. इसमें आकाश मौर्य (28 वर्ष), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34 वर्ष) निवासी मध्य प्रदेश और संग्राम केसरी निवासी ओडिशा शामिल हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

न्यूज चैनलों की TRP पर 4 हफ्ते की लगी रोक, वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला

TRP Suspension for News Channels: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) को निर्देश दिया है...

More Articles Like This