कांगो में भीषण हादसाः नदी में टकराई दो नाव, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat accident in Congo: कांगो से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भीषण नाव हादसा हुआ है. नदी सप्ताहांत में दो नौकाओं की टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग लापता हैं. कांगो के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रांत के गृह मंत्री क्रिस्पिन मपुतु के मुताबिक, मोटर चालित लकड़ी की नौकाएं रविवार को इक्वेटर प्रांत के नगोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास एक-दूसरे से टकरा गईं. टक्कर के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. मंत्री ने ‘एपी’ को बताया कि हादसे में मारे गए 30 लोगों को पहले ही दफना दिया गया है.

मपुतु ने बताया कि एक नौका उत्तर-पश्चिम में उबांगी से राजधानी किंशासा जा रही थी, जबकि दूसरी किंशासा से लुकोलेला जा रही थी, जो टक्कर की जगह से काफी पास है. उन्होंने बताया कि अन्य पीड़ितों तथा जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है.

Latest News

क्‍या मोटापा कम करने वाली दवाओं से कमजोर हो रहे बाल और नाखुन, र‍िसर्च में बड़ा खुलासा

Weight-Loss Drugs: अक्‍टूबर 2025 से भारत में मोटापे को कम करने वाली दवाओं की ब‍िक्री शुरू हुई, लेकिन ब‍िक्री...

More Articles Like This

Exit mobile version