महाराष्ट्र में भीषण हादसा: नासिक में कार और बाइक की टक्कर, सात लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले से भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आई है. इस हादसे में जहां सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात डिंडोरी कस्बे के पास हुआ.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रात 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे थे.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल दो लोगों अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस

Rahul Gandhi: विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े आपराधिक मानहानि के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बड़ी...

More Articles Like This

Exit mobile version