Uganda Accident: युगांडा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां यात्रियों को ले जा रही एक टैक्सी और रेत से लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी.
पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात कलुंगु जिले के कामुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ. पूर्वी अफ्रीकी देश के प्राधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.
सड़क हादसे पूरे अफ्रीका में एक बड़ी समस्या हैं और युगांडा में आएदिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इन हादसों के लिए अक्सर वाहनों के खराब रख-रखाव, बेकाबू रफ्तार और सड़कों की बदहाल स्थिति को जिम्मेदार ठहराया जाता है. इससे पहले जुलाई में पूर्वी युगांडा में छात्रों को ले जा रही एक प्राथमिक विद्यालय की बस सड़क से फिसलकर पलट गई थी. इस हादसे में कम से कम 20 बच्चों सहित 21 लोगों की जान चली गई थी.