राजस्थान में भीषण सड़क हादसाः दूल्हा-दुल्हन सहित पांच की मौत, छह घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा आज सुबह दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ. एक ट्रक और तूफान जीप में जोरदार टक्कर हो गई., जीप में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों को जान चली गई और 6 बाराती घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

ट्रक से टकराई बारातियों की जीत

जानकारीके अनुसार, यह हादसा बुधवार की सुबह रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ्तार दोनों गाडियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. जीप में सवार लोग एमपी से शादी कर लौट रहे थे.

बताया गया है कि यह सवारी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने लोगों की मदद से वाहन में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला. मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा. पुलिस ने यातायात सुचारू कराया. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version