भोपाल में दिल दहलाने वाली वारदातः मां-पत्नी, बेटी-बेटा का कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhopal Crime: भोपाल से दिल में डर पैदा करने वाली खबर सामने आई है. यहां छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिले. चारों के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे. वहीं परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

परिवार के चार सदस्यों का घर में और मुखिया का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

प्रारंभिक जांच में चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है. वहीं परिवार के मुखिया का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला. शुरुआती आशंका है कि नरेंद्र साहू ने पहले अपनी मां, पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या की और इसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया होगा.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू (35 वर्ष), उनकी मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6 वर्ष) के रूप में हुई है. नरेंद्र की मां, पत्नी और दोनों बच्चों के शव मालीखेड़ी स्थित उनके घर में मिले. चारों के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

घटनास्थल पर पुलिस ने की जांच-पड़ताल

पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इतनी बड़ी वारदात के पीछे क्या वजह रही. पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. उधर इस वारदात को लेकर इलाके के लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version