Hurricane Melissa: यहां तूफान ‘मेलिसा’ ने मचाई तबाही, सैकड़ों मकान गिरे, 25 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hurricane Melissa: तूफान ‘मेलिसा’ ने बुधवार को हैती, जमैका और क्यूबा में तबाही मचाई है. इस तूफान की वजह से अब तक 25 लोगों की जान चली गई है. इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है. दक्षिणी हैती के तटीय शहर पेटिट-गोएव के मेयर जीन बर्ट्रेंड सुब्रम ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ला डिग्यू नदी के तटबंध टूटने और आसपास के मकानों में पानी भर जाने से 25 लोगों की जान चली गई है.

अब भी मलबे में फंसे हैं लोग

मेयर ने बताया कि बुधवार सुबह तक कई मकान ढह गए और लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस स्थिति से व्यथित हूं.’’ उन्होंने सरकार से पीड़ितों को बचाने में मदद करने की अपील की है. तूफान ‘मेलिसा’ के कारण आई भारी बाढ़ से बचाव के लिए निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने में कठिनाई हो रही है. हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी का केवल एक अधिकारी ही प्रभावित क्षेत्र में मौजूद है.

तूफान के कारण जमैका में आठ लोगों की हुई मौत

तूफान के कारण जमैका में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है. यहां तूफान 185 मील प्रति घंटे (295 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से तट से टकराया था, जो अब तक के सबसे शक्तिशाली अटलांटिक तूफानों में से एक है. जमैका में 77 प्रतिशत इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है और 25,000 से अधिक लोग शरण स्थलों में हैं. प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कहा, ”सरकार पूरी तरह सक्रिय है और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है.”  सबसे अधिक विनाश दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि कई मकान ढह गए हैं और सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं.

आज देर तूफान के बरमूडा के पास पहुंचने का अनुमान

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी क्यूबा में लगभग 7 लाख से अधिक लोग अब भी आश्रय गृहों में हैं. सैकड़ों मकान गिर गए हैं. ‘मेलिसा’ के क्यूबा को पार करते समय कमजोर पड़ने का अनुमान है, लेकिन दक्षिण-पूर्वी या मध्य बहामास से गुजरते समय यह मजबूत बना रहेगा. बृहस्पतिवार देर रात तक इसके बरमूडा के पास पहुंचने का अनुमान है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version