हैदराबाद: मां ने जुड़वां बच्चों को मार डाला, फिर चौथी मंजिल से कूदकर जान दी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हैदराबाद: तेलंगाना दुखद खबर सामने आई है. पति से विवाद के बाद एक महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने दो मासूम बच्चों की हत्य कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

तकिए से दबाकर दो साल के जुड़वां बच्चों की हत्या की

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में साई लक्ष्मी नाम की एक महिला ने अपने दो साल के जुड़वां बच्चों को तकिए से दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद चौथी मंजिल से कूदकर अपनी भी जान दे दी.

बेटे के बोलने के इलाज को लेकर पति से हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि बेटे के बोलने के इलाज को लेकर पति से विवाद हुआ था. इसके बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की.

इस संबंध में बालानगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने कहा, महिला 27 साल की थीं. हमने मामला दर्ज कर लिया और केस में तफ्तीश कर रहे हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है.”

Latest News

आंध्र प्रदेशः लकड़ी काटने वाली आरी लेकर स्कूल में घुसा युवक, दो छात्राओं पर किया हमला, एक गंभीर

Andhra Pradesh Crime: आंध्र प्रदेश से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां अनंतपुर जिले के राप्टाडु मंडल...

More Articles Like This

Exit mobile version