‘मैं प्लेन से कूदा नहीं था, सीट सहित… ‘, प्लेन हादसे की कहानी, जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार की जुबानी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Plane Crash: बीते गुरुवार की दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे ने पूरे देश ही नहीं, विदेश के लोगों को भी दुख से सागर में डूबो दिया है. टेकऑफ करते समय विमान सीधे एक अस्पताल के हॉस्टल की बिल्डिंग में जा घुसा. तेज धमाके के साथ विमान आग का गोला बन गया. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों सहित कुल 265  लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. प्लेन में सफर कर रहे एकमात्र रमेश विश्वास कुमार मौत के मात देते हुए जिंदा बच गए. इसे लोग ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं.

जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार पीएम मोदी को बताया

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसा स्थल का जायजा लेने के साथ ही सिविल अस्पताल में विमान हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. इस विमान हादसे में एकमात्र जिंदा बचे यात्री रमेश विश्वास कुमार (Vishwash Kumar Ramesh) से भी पीएम ने मुलाकात की. बातचीत में विश्वास ने प्रधानमंत्री को बताया कि मैं विमान से कूदा नहीं था, बल्कि सीट सहित विमान से बाहर आ गया था.

मेरी आंखों के सामने ही दो एयर होस्टेस, एक अंकल-आंटी सबकुछ जल रहा था

रमेश विश्वास ने बताया कि मेरी सीट प्लेन के जिस हिस्से में थी, वो बिल्डिंग के निचले हिस्से से टकराया होगा. ऊपर के हिस्से में आग लग गई थी,  कई लोग वहीं फंसे रह गए. शायद मैं सीट सहित नीचे गिर गया था. मैं जैसे-तैसे निकल पाया. रमेश ने बताया कि उनकी आंखों के सामने ही दो एयर होस्टेस, एक अंकल-आंटी सबकुछ जल रहा था.

अपने भाई के साथ यूके लौट रहे थे विश्वास

विश्वाश कुमार रमेश 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक हैं, जो भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे. वे अपने भाई अजय कुमार रमेश (45 वर्ष) के साथ यूके लौट रहे थे. विश्वाश 11A में बैठे थे, जबकि उनके भाई विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे.

उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद एक तेज आवाज हुई

विश्वाश ने बताया, उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद एक तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह सब बहुत तेजी से हुआ. हादसे के बाद जब मुझे होश आया तो मैंने देखा कि मेरे चारों तरफ लाशें पड़ी थीं. मैं डर गया. मैं खड़ा हुआ और भागा. मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े पड़े थे. किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले आया.”

प्लेन हादसे ने ली 241 लोगों की जान

मालूम हो कि बता दें कि फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई है. बीते गुरुवार की दोपहर लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ने करीब 1.38 बजे उड़ान भरी थी. टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराने के बाद आग का गोला बन गया था.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version