Ahmedabad Plane Crash : सच हो गई ये दोनों भविष्‍यवाणियां; विमान हादसे को लेकर जो कहा, वही हुआ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Plane Crash Pridiction: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयावह प्‍लेन हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई ज्‍योतिषों की भविष्‍यवाणियां तेजी से वायरल हो रही है, जिससे हर कोई हैरान है. दरअसल, एस्ट्रोलॉजर @AstroSharmistha ने 5 जून को अपने एक ट्वीट के जरिए विमान दुर्घटना और एविएशन सेक्टर में संभावित ‘विनाश’ की चेतावनी दी थी, जिसके ठीक सात दिन बाद ये भविष्‍यवाणी सच हो गई. और 12 जून को अहमदाबाद में ये विमान हादसा हो गया.

बड़ी दुर्घटनाओं की संभावनाएं

दरअसल, एस्ट्रोलॉजर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि साल 2025 में एविएशन सेक्टर में तेजी आएगी, लेकिन इसी दौरान बड़ी दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी होंगी. साथ ही उन्‍होंने ये दावा भी किया था कि जब बृहस्पति (गुरु) मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र में होगा, तब एविएशन में विकास तो होगा लेकिन सुरक्षा और स्थायित्व की कमी बनी रहेगी. इसके अलावा, उन्‍होंने अपने ट्वीट में ये भी लिखा था कि “मैं अब भी विमान हादसे की भविष्यवाणी पर कायम हूं”.

कई देशों में होंगे प्‍लेन क्रैश

इतना ही नहीं 31 मई 2025 को एक अन्‍य ज्‍योतिष ने प्‍लेन क्रैश होने और किसी बड़े नेता के निधन की बात कहीं थी. दरअसल ज्योतिषी गौरव पुरोहित ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा था कि ‘7 बाद भारत समेत कई देशों में प्लेन क्रेश होंगे. ऐसी कई घटनाएं कई देशों में होंगी, अमरीका, चीन, फ्रांस और यूके के बड़े और प्रसिद्ध व्यक्ति की मौत भी प्लेन दुर्घटना में हो सकती है. सामान्य रूप से इसका पूर्ण योग बन रहा है.”

99 प्रतिशत भविष्यवाणी सच

इसके अलावा, उन्होंने किसी बड़े सैन्य अधिकारी के निधन की भी भविष्यवाणी की थी. साथ ही उन्‍होंन मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि वो पिछले पांच वर्षो से ऐसी भविष्यवाणी कर रहे हैं, जिसमें से उनकी 99 प्रतिशत भविष्यवाणी सही साबित हुई है. उन्‍होंने बताया कि वो देश और दुनिया की राजनीति, आर्थिक, खेल, सेना आदि को लेकर भविष्यवाणी करते हैं, हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव, राजस्थान चुनाव और आईपीएल में टीमों के लेकर उनकी भविष्यवाणी सटीक साबित हो चुकी है.

इसे भी पढें:-Ahmedabad Plane Crash: स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने की राहत कार्यों की समीक्षा, बोले- ‘केंद्र का पूरा सहयोग’

Latest News

Rajouri Weather: राजौरी में आफत की बारिश, उफान पर नदी, लापता हुए सैकड़ों वाहन, प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

Rajouri Weather: जम्मू-कश्मीर में आफत की बारिश हुई है. राजौरी जिले में लगातार मूसलधार बारिश की वजह से बाढ़...

More Articles Like This

Exit mobile version