‘मैंने शादी से इनकार किया, लेकिन केतन कहता था अब बहुत देर हो गई है’, आरोपी सिया ने सुनाई नई कहानी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है. हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है. केतन की मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका बॉयफ्रैंड चेतन चौधरी फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं. इस मामले को लेकर पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है. इसी बीच सिया ने पुलिस को एक नई कहानी सुनाई है. हालांकि, उसकी बातें फोन से ली गई चैट्स से मेल नहीं खा रही.

सिया ने सुनाई नई कहानी

लोनावाला पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल पुलिस को नई-नई कहानियां सुना रही है है. एक अधिकारी का कहना है कि सिया ने पुलिस को बताया कि उसने केतन से कहा था कि उसे उससे शादी नहीं करनी. उसने आगे दावा किया की केतन उससे कहता था कि अब बहुत देर हो गई है और बहुत आगे बढ़ चुका है सब अब कुछ नहीं हो सकता. 

हर एंगल से की जा रही मामले की जांच Ketan Agarwal Murder Case

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन है जिसमें मौजूद चैट्स उसकी कहानी से मेल नहीं खा रही है. चैट्स में सिया और केतन एक नॉर्मल कपल जैसे बात कर रहे थे. यही कारण है कि पुलिस उसकी कहानियों पर विश्वास नहीं कर रही है. इस हत्याकांड मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. सिया और चेतन 7 दिनों की पुलिस रिमांड में हैं. उनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है. पुलिस क्राइम सीन को भी रिक्रिएट करेगी.

सिया के पिता का बयान आया सामने

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने इस मामले को लेकर कहा, “घटना को लेकर पीड़ा यही है कि जिसने भी ये किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिले और जैसे हमारा केतन जिस किले से गिरा है वैसे ही इस हत्या में जो भी आरोपी पाया जाए वो भले मेरी खुद की बेटी क्यों न हो उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए.”

ये भी पढ़ें- ‘अगर मेरी बेटी आरोपी है तो उसे भी वहीं से धक्का दिया जाए’, केतन हत्याकांड पर सिया के पिता का बयान

Latest News

Beijing Plane Crash: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, हादसे के बाद पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को एक हल्का विमान CITIC Tower से टकरा गया. हादसे के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version