कतर गैस प्लांट धमाके में जान गंवाने वाले 4 भारतीयों के शव भारत रवाना, बाकी आठ और शवों को भी भेजने की प्रक्रिया शुरू

Qatar: कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले 12 भारतीय नागरिकों में से चार के शव भारत भेज दिए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रविवार को हुए इस भीषण विस्फोट में कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 12 भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल था. इस भीषण औद्योगिक त्रासदी के बाद नई दिल्ली और दोहा के बीच गहरे राजनयिक और द्विपक्षीय संबंध एक बार फिर सामने आए हैं.

चार के शव आज भारत भेजे जा रहे

दोहा में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रास लाफान विस्फोट में जान गंवाने वाले 12 भारतीय नागरिकों में से चार के शव आज भारत भेजे जा रहे हैं.” दूतावास ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि बाकी शवों को भी जल्द ही भारत भेज दिया जाएगा. दूतावास ने पीड़ित परिवारों और संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है.”

भारतीय सामुदायिक संगठनों को धन्यवाद

पोस्ट में कहा गया, “हम कतर के अधिकारियों के साथ-साथ इस मामले में सहयोग और समन्वय के लिए भारतीय सामुदायिक संगठनों को धन्यवाद देते हैं. दूतावास इस दुर्घटना में घायल हुए अन्य भारतीयों के भी लगातार संपर्क में है.” कतर एनर्जी एलएनजी द्वारा संचालित बरजान स्थानीय गैस आपूर्ति इकाई में हुए विस्फोट में 66 लोग घायल हो गए थे, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं.

खुद PM नरेंद्र मोदी को फोन किया

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने बुधवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया. बातचीत के दौरान कतर के अमीर ने इस विनाशकारी हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.

कतर के अमीर का आभार जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कूटनीतिक पहुंच के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कतर के अमीर का आभार जताया और लिखा “कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दुखद हादसे में भारतीय नागरिकों की जान जाने पर संवेदना व्यक्त करने और फोन करने के लिए मैं कतर के अमीर का धन्यवाद करता हूं. हम पीड़ित परिवारों के दुख को साझा करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

इसे भी पढ़ें. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, लिस्ट में चंपत राय का करीबी भी शामिल

 

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This

Exit mobile version