अमृतसर में वारदातः गोली मारकर निहंग की हत्या, सिविल अस्पताल के पीछ मिला शव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nihang Murder: पंजाब से सनसीखेज खबर सामने आई है. यह अमृतसर में शुक्रवार की देर रात बाबा बकाला साहिब में चल रहे रखड़ पुण्या मेले में पहुंचे एक निहंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है. राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में मेले में पहुंचे थे.

सीने पर मिले गोलियों के कई निशान 

उनका शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में मिला. सीने पर गोलियों के निशान मिले हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, राजा सिंह के सीने पर गोली लगने के कई निशान मिले हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से उस पर फायरिंग की. हालांकि, हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मेले के दौरान या मेले के बाद किसी पुराने विवाद अथवा रंजिश को लेकर राजा सिंह पर हमला किया गया हो सकता है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं. मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर हत्या से जुड़े कारणों और संदिग्धों के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version