बलूचिस्तान में वारदातः कार पर संदिग्ध विद्रोहियों ने बरसाई गोलियां, दो महिलाओं की मौत, तीन बच्चे गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Crime: पाकिस्तान से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कराची-क्वेटा मार्ग पर संदिग्ध विद्रोहियों ने एक कार पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को दी.

क्वेटा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल हई बलोच ने बताया कि बलूचिस्तान के झोब जिले का एक परिवार कार से क्वेटा से कराची जा रहा था. उन्होंने बताया कि यह परिवार एक बीमार महिला रिश्तेदार को इलाज के लिए कराची ले जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ.

डीआईजी ने कहा, “अंधाधुंध गोलीबारी में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए कराची भेजा गया है.” पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बंदूकधारियों ने पहले गाड़ी को रुकने का इशारा किया और फिर सड़क के दोनों तरफ से उस पर गोलीबारी शुरू कर दी. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते Apple ने भारत में बढ़ाए iPhone के दाम, 40% तक महंगे हुए मॉडल

Apple ने भारत में अपने iPhone लाइनअप की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है. कुछ मॉडल 40.6 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं. जानें iPhone 17, iPhone 18 Pro, iPhone Air और दूसरे मॉडल्स के नए दाम.

More Articles Like This

Exit mobile version