दिल्ली के बवाना में वारदातः गोली मारकर युवक की हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बाहरी दिल्ली: बाहरी दिल्ली से ससनीखेज खबर सामने आई है. यहां रविवार की सुबह बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

घटना को लेकर बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि सुल्तानपुर रोड स्थित पूठ खुर्द में राज वाटिका के पास एक युवक को गोली मार दी गई है. इस सूचना बवाना थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

वहां एक युवक घायलावस्था में पड़ा था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी मौत हो पुष्टि की. मृतक की पहचान भूपेंद्र (24 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पूठ खुर्द स्थित पाना बस्ती वाडा का रहने वाला था.

युवक के शरीर पर मिले गोलियों के निशान

प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर गोली लगने के कई निशान मिले हैं. इस संबंध में बवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालाते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version