दिल्ली में वारदातः दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bawana Murder: बाहरी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह बवाना थाना क्षेत्र स्थित गांव पूठ खुर्द में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक व्यक्ति को मौत की नींद सुला दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गया. घटना की जांच करते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश

पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे पूठ खुर्द में फायरिंग की सूचना मिली. शुरुआती जांच में सामने आया कि बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने जोगिंदर उर्फ काला (45 वर्ष) पर कई राउंड फायरिंग की. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, घायल जोगिंदर को तत्काल एमवी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस की क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

पुलिस का कहना है कि मृतक बदमाश धर्मेंद्र का भाई बताया जाता है. हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. सभी पहलुओं, आपसी रंजिश और गैंगवार के एंगल से जांच की जा रही है. फरार आरोपित की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version