पलामू में वारदातः युवक पर बरसाई गोलियां, मौत, हत्या के मामले में था गवाह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Palamu Crime: पलामू से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां बीती देर रात प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. मामला दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

बदमाशों ने कई राउंड चलाई गोली

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 11 बजे बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट में कुंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार दी. इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया गया है कि मुस्लिम नगर निवासी फैज खान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और समीर पर कई राउंड फायरिंग कर दी.

गोली से घायल समीर को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चेकअप के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया कि फैज खान पहले ही झामुमो नेता लाडले हसन उर्फ लड्डू खान की हत्या के मामले में जेल जा चुका है.

हत्या के मामले में गवाह था गुड्डू

मृतक गुड्डू खलीफा इसी हत्याकांड का गवाह था. शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि इस हत्या का कारण गवाह को चुप कराने का प्रयास हो सकता है.

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि इस मामले में फैज खान सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

PM Modi की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपए की ‘गोबरधन’ योजना को मंजूरी दी, किसानों के सशक्तिकरण और बायोगैस क्षेत्र को मिलेगा...

Gobardhan Scheme: बायोगैस क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

More Articles Like This

Exit mobile version