Indian Couple Missing: स्विट्जरलैंड से लापता हुआ हैदराबाद का कारोबारी दंपती, निवेशकों के पैसे लेकर फरार होने का संदेह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Couple Missing: स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने गए हैदराबाद के एक कारोबारी और उनकी पत्नी करीब तीन सप्ताह पहले लापता हो गए हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दंपती निवेशकों से बड़ी रकम इकट्ठा करने के बाद देश छोड़कर भाग गए हैं.

लापता दंपती की बेटी ने बताया

लापता दंपती की पहचान कारोबारी पब्बा चंद्रशेखर (51 वर्ष) और उनकी पत्नी स्वप्ना (42 वर्ष) के रूप में हुई है.उनकी बेटी श्रेया ने बताया कि दंपती 22 जून को स्विट्जरलैंड की छुट्टी पर निकले थे. वे शुरुआत में रिश्तेदारों के संपर्क में थे, लेकिन 8 जुलाई के बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी. परिवार के बार-बार संपर्क करने के प्रयास विफल रहे, क्योंकि उनके दोनों मोबाइल फोन बंद या कवरेज क्षेत्र से बता रहे हैं.

दंपती की बेटी ने पुलिस से किया संपर्क

लंबे समय तक संपर्क न होने से चिंतित दंपती की 23 वर्षीय बेटी, जो एक सॉफ्टवेयर पेशेवर है, ने पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांचकर्ता दंपती के यात्रा कार्यक्रम, आव्रजन रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की पुष्टि कर रहे हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दंपती वास्तव में कहां हैं. वे इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या दंपती ने स्विट्जरलैंड में प्रवेश किया था, जैसा कि दावा किया गया है. निवेशकों से बड़ी रकम इकट्ठा करने के बाद उनके भाग जाने के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है.

Latest News

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती आज, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bhupen Hazarika: आज 8 सितंबर को महान संगीतकार, गायक, गीतकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका की...

More Articles Like This

Exit mobile version