IndiGo Flight: इंडिगो फ्लाइट का यू-टर्न, इथोपिया सीमा से लौटी वापस, जाने क्या है कारण

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IndiGo Flight: इंडियो फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच दिल्ली से मैनचेस्टर जा (UK) जा रही इंडिगो की फ्लाइट यू टर्न लेकर वापस दिल्ली लौटना पड़ा. इंडिगो की फ्लाइट 6E33 इथियोपिया की सीमा के पास पहुंचकर अचानक बीच हवा से वापस मुड़ गया. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया.

फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, दिल्ली से उड़ान भरने के बाद इंडिगो का विमान इथियोपिया की सीमा के निकट हवाई क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक यू-टर्न (वापस मुड़ गया) हो गया. इसके बाद विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश लिया.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली 26 फरवरी के बाद यह इंडिगो की पहली फ्लाइट थी. दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट करीब 7 घंटे उड़ान के बाद वापस लौट रही है.फ्लाइटराडार24 की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली-मैनचेस्टर मार्ग की ग्रेट-सर्कल दूरी लगभग 6,829 किलोमीटर है और मार्ग व मौसम की स्थिति के आधार पर औसत उड़ान समय लगभग 11 घंटे है.

एक बयान में इंडिगो ने कहा…

एक बयान में इंडिगो ने कहा कि आखिर वक्त में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एयरलाइन को यह निर्णय लेना पड़ा. इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, ” मिडिल ईस्ट और उसके आसपास की बदलती स्थिति के कारण, हमारी कुछ उड़ानों को लंबे मार्ग से जाना पड़ सकता है या उनका मार्ग परिवर्तन करना पड़ सकता है.

पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति के कारण अंतिम समय में हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली हमारी उड़ान 6E 033 को अपने मूल स्थान पर वापस लौटना पड़ा.” इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “हम यात्रा फिर से शुरू करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं. हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है.”

इंडिगो का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बदलते हालात की वजह से कुछ फ्लाइट्स लंबे रूट ले सकती हैं या उन्हें डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है. एयरस्पेस पर पाबंदियों के कारण इंडिगो-दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही फ्लाइट 6E 033 को वापस अपने रूट पर लौटना पड़ा.

Latest News

विकसित भारत 2047: डिग्री के साथ ‘स्किल’ होने से बदलेगी युवाओं की किस्मत- Bharat Express के कॉन्क्लेव में सतीश आचार्य

देश के उभरते न्यूज नेटवर्क ‘भारत एक्सप्रेस’ ने अपनी स्थापना के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version