होटल के कमरे में मृत मिलें नव-विवाहित जोड़े, जांच में जुटी पुलिस

Indore News: इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की एक होटल में ठहरे एक नवविवाहित जोड़े की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगे जांच की बात कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को होटल के रूम में किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. बता दें कि इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र के होटल प्राइम 26 के रूम नंबर 306 में युवक राहुल वर्मा, अपनी पत्नी नंदिनी सोलंकी के साथ ठहरा हुआ था.

दोनों ने तकरीबन एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अमर पैलेस कॉलोनी के रहने वाले थे. लेकिन, पिछले तीन से चार दिनों से वह होटल प्राइम 26 के कमरा नंबर 306 में रुके हुए थे. आज चेकआउट के समय जब काफी देर तक युवक और युवती ने चेक आउट नहीं किया. काफी देर तक जब दरवाजा खटखटाया गया तो किसी के द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया. इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर देखा गया, तो राहुल फांसी के फंदे पर झूल रहा था, वहीं नंदिनी मृत अवस्था मे बिस्तर पर पड़ी हुई थी.

इसके बाद सूचना होटल के कर्मचारियों के द्वारा ही भंवरकुआं पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे ही मामले में दोनो शवों को कब्जेा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक तौर पर दोनो के शव दो दिन पुराने बताए जा रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई है. जिस होटल में उन्होंने सुसाइड किया, उसकी भी तफ्तीश ली जा रही है. लेकिन, अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है. साथ ही पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन भी जांच में लिए लिया है.

मोबाइल फोन के आधार पर भी पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले नंदनी को खाने में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी. फिलहाल मौके से कुछ पॉइजन से संबंधित सामान भी पुलिस को मिला है. वही नंदनी के भाई ने आरोप लगाया है कि राहुल, नंदनी को परेशान करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट किया करता था. फिलहाल पुलिस नंदनी के भाई के बयान के आधार पर भी जांच कर रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version