IPS Nalin Prabhat: जम्मू-कश्मीर को विधानसभा चुनाव से पहले मिला नया DGP

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशेष पुलिस महानिदेशक को नियुक्त किया है. गुरुवार को आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को केंद्रशासित प्रदेश का विशेष महानिदेशक बनाया गया. वह 30 सिंतबर को आर.आर. स्वैन की रिटायरमेंट के बाद पद का नेतृत्व संभालेंगे.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 के आईपीएस प्रभात को “तत्काल प्रभाव” से जम्मू-कश्मीर भेजा जाता है. इस आदेश में कहा गया है कि 30 सितंबर को आर.आर. स्वैन के सेवानिवृत्त होने पर, प्रभात को जम्मू-कश्मीर का डीजीपी नियुक्त किया जाता है.

मालूम हो कि 55 वर्षीय प्रभात तीन बार पुलिस वीरता पदक विजेता रहे हैं और अपने पूर्व कैडर राज्य आंध्र प्रदेश के विशेष नक्सल विरोधी पुलिस बल ‘ग्रेहाउंड्स’ का नेतृत्व कर चुके हैं. उन्होंने सीआरपीएफ में आईजी ऑपरेशन और एडीजी के रूप में कश्मीर क्षेत्र की तैनाती का नेतृत्व करते हुए बड़े पैमाने पर सेवा की है.

बुधवार को सरकार ने एनएसजी महानिदेशक के रूप में प्रभात का कार्यकाल कम कर दिया और आंध्र प्रदेश से एजीएमयूटी में उनकी अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया.

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक के रूप में 1992 बैच के आईपीएस के कार्यकाल को कम करने के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) के प्रस्ताव को मंजूरी दे रहा है.

Latest News

अब बिना बिजली मीठी होगा समंदर का खारा पानी, चीन ने विकसित की फोटोथर्मल मटीरियल तकनीक

Sea Water: चीनी वैज्ञानिकों ने सूरज की रोशनी से चलने वाली एक ऐसी तकनीक (फोटोथर्मल मटीरियल) विकसित की है,...

More Articles Like This

Exit mobile version