Iran Airstrike: ईरान ने इराक में की एयरस्ट्राइक, 7 सैनिकों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Airstrike: पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत में ईरान ने एयरस्ट्राइक की है. ईरान के इस हमले में जहां सात इराकी सैनिकों की मौत हो गई है, वहीं 13 घायल हुए हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों और रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पश्चिमी अनबार में एक सेना चिकित्सा केंद्र के पास इराक के शिया ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस’ से संबंधित एक जगह पर हवाई हमले हुए. इस हमले में सात इराकी सैनिक मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए.

मंत्रालय ने बताया

मंत्रालय ने बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार, सुबह लगभग 9 बजे के करीब हुआ, जिसमें एक सैन्य क्लिनिक और पास की एक इंजीनियरिंग यूनिट को निशाना बनाया गया.

अनबार प्रांत में बचाव दल अभी भी हमले में घायल हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं. इस हमले में निंदा करते हुए मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का स्पष्ट और गंभीर उल्लंघन बताया.

मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और मानदंड चिकित्सा सुविधाओं और मेडिकल कर्मियों पर हमलों को प्रतिबंधित करते हैं. मंत्रालय ने ईरान के इस हमले को खतरनाक तनाव वृद्धि करार दिया और मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए.

इराक के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने कानूनी ढांचे के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखा है.

More Articles Like This

Exit mobile version