Iran Attack Kuwait: कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर ईरान ने किया अटैक, एक भारतीय की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Attack Kuwait: कुवैत में एक पावर स्टेशन पर ईरान के हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और उस जगह पर मौजूद एक इमारत को नुकसान पहुंचा. यह जानकारी खाड़ी देश के बिजली मंत्रालय ने सोमवार को दी. कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना रविवार शाम को हुई और इसे देश पर ईरान की आक्रामकता करार दिया.

मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने एक बयान में कहा, “कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामकता के तहत एक बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र में स्थित एक सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा.”

खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में से कुवैत भी एक ऐसा देश रहा है, जिसे ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है. तेहरान ने पश्चिम एशिया में विभिन्न बुनियादी ढांचों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है.

एक अलग बयान में कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक महीने से भी पहले शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से देश पर कुल 307 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइलें और 616 ड्रोन दागे गए हैं.

क्या कहा रक्षा मंत्रालय ने?

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उसने पिछले 24 घंटों में 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 दुश्मन ड्रोनों का पता लगाकर उनको नष्ट किया है. एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अल-अतवान ने बताया कि इनमें से कुछ मिसाइलों और ड्रोनों ने कुवैती सशस्त्र बलों के एक अड्डे को निशाना बनाया, जिससे 10 कर्मी घायल हो गए और उस जगह को काफी नुकसान क्षति पहुंची.

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version