Iran Earthquake: अमेरिकी हमलों के बीच भूकंप के झटकों से कांपी ईरान की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Earthquake: अमेरिकी हमलों के बीच भूकंप के झटकों से ईरान की धरती कांप उठी. पश्चिमी ईरान में सोमवार को रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था.

फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. EMSC के अनुसार, भूकंप का केंद्र काहरिज (Kahriz) शहर से लगभग 54 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था. इसके अलावा जावनरुद (Javanrud) शहर से करीब 33 किलोमीटर दक्षिण में भी झटके महसूस किए गए.

भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों ने प्रभावित इलाकों का आकलन शुरू कर दिया है. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है.

ईरान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है. इसका कारण यह है कि देश अरब टेक्टोनिक प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराव वाले क्षेत्र में स्थित है. इन प्लेटों की लगातार गतिविधियों के कारण यहां अक्सर मध्यम और तेज तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं. भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि यह झटका ईरान के परमाणु कार्यक्रम या किसी भूमिगत सैन्य गतिविधि से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय भूकंप निगरानी संस्थानों और विशेषज्ञों ने ऐसे दावों की पुष्टि नहीं की है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version