ईरानः सरकार समर्थक रैली में घुसी हाई स्पीड बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Iran: ईरान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा मशहद शहर में सरकार और सशस्त्र बलों के समर्थन में आयोजित एक रैली के दौरान हुआ. हाई स्पीड कार पहले एक दूसरी गाड़ी से टकराई और फिर नियंत्रण खोने के बाद सुरक्षा बैरियर और ट्रैफिक साइन तोड़ते हुए भीड़ में घुस गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस घटनाकी आगे जांच कर रही है.

ईरानी मीडिया के अनुसार, यह घटना देश के पूर्वोत्तर शहर मशहद में रात के समय हुई. रजवी खुरासान प्रांत की ट्रैफिक पुलिस के प्रमुख मोहसिन मूसा-अबादी ने बताया कि कार तेज गति से चल रही थी. पहले कार की टक्कर एक अन्य वाहन से हुई. इसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. कार सुरक्षा अवरोधकों और ट्रैफिक संकेतों से टकराती हुई सभा में मौजूद लोगों के बीच जा घुसी.

हादसे के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय चालक सामान्य अवस्था में नहीं था. हालांकि, उसकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे किसी राजनीतिक मकसद के संकेत नहीं मिले हैं. फिलहाल, इसे सड़क हादसा माना जा रहा है.

मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह सभा ईरान की सरकार और सशस्त्र बलों के समर्थन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा थी. अमेरिका के साथ फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version