Iran-US Conflict: ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी अटैक, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रही है. ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान में एक शादी समारोह पर अमेरिकी मिसाइल हमले में जहां एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह जानकारी ईरानी रेड क्रिसेंट ने दी.

रेड क्रिसेंट के मुताबिक

रेड क्रिसेंट के मुताबिक, सिरिक काउंटी के कुहेस्तक शहर में एक आवासीय घर पर अमेरिकी मिसाइल हमले के बाद शेल के टुकड़े गिरे, जहां शादी का जश्न चल रहा था. इसमें एक छोटे बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

पहले होर्मोजगान प्रांत के उप-गवर्नर अहमद नफीसी ने राज्य टीवी पर दो मौतों और कई घायलों की बात कही थी. सिरिक काउंटी होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है.

इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने आधिकारिक बयान में कहा कि अमेरिकी बलों ने 1 सितंबर को ईरानी सैन्य ठिकानों के खिलाफ हमलों की लहर सफलतापूर्वक पूरी कर ली.

सेंटकॉम के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री संपत्तियां, माइन बिछाने की क्षमताएं और संचार केंद्रों को निशाना बनाया गया.

ये हमले हाल में आईआरजीसी द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजरानी और अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ कथित हमलों के प्रयासों के बाद किए गए. सेंटकॉम ने बताया कि मध्य पूर्व में 50,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और वे सतर्क हैं.

कुल मिलाकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव होने के बजाय बढ़ता ही जा रही है और दोनों तरफ से हमलों सिलसिला जारी है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version