Iran US War: ईरान का दावा, मार गिराया अमेरिका का दूसरा F-35 फाइटर जेट, बिखरा दिखा मलबा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US War: जंग के 35वें दिन ईरान ने अमेरिका का दूसरा F-35 लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया है. ईरान के खातम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने घोषणा की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स के नए  एयर-डिफेंस सिस्टम ने मध्य ईरान के ऊपर 5वीं पीढ़ी के एक और स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को ढेर कर दिया है.

अमेरिका का एफ-35 मध्य ईरान में हुआ ढेर

ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, “दूसरा अमेरिकी F-35 जेट ईरान के मध्य भाग में IRGC की नई एयर-डिफेंस प्रणाली द्वारा लक्षित किया गया और मार गिराया गया.” यह घटना अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में एक बड़ा झटका मानी जा रही है. F-35 को दुनिया का सबसे उन्नत स्टील्थ फाइटर माना जाता है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ डॉलर यानी लगभग 850 करोड़ रुपये है. ईरान का दावा है कि उसकी नई स्वदेशी एयर-डिफेंस सिस्टम ने इस ‘अदृश्य’ जेट को सफलतापूर्वक ट्रैक किया और नष्ट कर दिया.

हमले का वीडियो आया सामने

इस हमले का वीडियो भी ईरानी मीडिया ने जारी किया है, जिसमें मिसाइल बादलों को चीरते हुए F-35 की ओर बढ़ती दिख रही है. IRGC ने कहा कि यह उनकी नई एयर-डिफेंस तकनीक की कामयाबी है, जो अमेरिकी स्टील्थ तकनीक को भी चुनौती देने में सक्षम है. अमेरिकी सेना ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में F-35 पर हुए हमलों की रिपोर्ट्स बढ़ रही हैं. इससे पहले अमेरिका के एक और F-35 विमान पर ईरान ने हमला किया था. इसके बाद उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.

अमेरिकी सेना की बढ़ी टेंशन

अमेरिका के F-35 को ‘अजेय’ माना जाता था, लेकिन ईरान की उन्नत मिसाइल और रडार प्रणाली अब इसे भी चुनौती दे रही है. ऐसे में अमेरिकी सेना की टेंशन बढ़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पहले ही ईरान पर और भारी हमलों की चेतावनी दी है. विश्लेषकों का कहना है कि अगर ईरान F-35 जैसे उन्नत जेट को मार गिराने में सफल हो रहा है, तो यह क्षेत्रीय युद्ध की दिशा बदल सकता है. ईरान का दावा है कि उसकी एयर-डिफेंस सिस्टम अब अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है.

Latest News

पाकिस्तान में उपद्रवियों ने कृष्ण भगवान और गोपियों की मूर्तियां तोड़ीं, हिंदुओं में नाराजगी, हुकूमत ने साधी चुप्पी

Islamabad: पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदुओं की आस्था पर प्रहार किया गया है, जिससे आक्रोश है. उपद्रवियों ने...

More Articles Like This

Exit mobile version