Iran US war: दो फाइटर जेट और दो हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना, ईरान ने 24 घंटे में US को दिए बड़े झटके

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US war: एक महीने से अधिक समय से जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में पहुंच गया है. ईरान ने पिछले 24 घंटे में अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. यही नहीं बचाव अभियान में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले के शिकार हो गए हैं.

लापता है दूसरा पायलट

दरअसल, शुक्रवार को ईरान ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया, इस घटना में विमान के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है. चालक की तलाश के लिए ईरान ने इनाम की घोषणा की है.

पहले विमान का एक चालक सुरक्षित

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विशेष बलों ने दो सीटों वाले अमेरिकी एफ-15ई जेट के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है. अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमान एफ-15ई स्ट्राइक ईगल में एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी सवार होते हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन दोनों में से किसे बचाया जा सका.

एफ-15 के नुकसान के बाद ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध है, इससे ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

एक दूसरी घटना में ईरान ने कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी A-10 वारथॉग अटैक एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरक्राफ्ट पर भी ईरान ने भारी गोलीबारी की, जिसके बाद वे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा.

एजेंसी रॉयटर्स समाचार को दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि लापता पायलट की तलाश में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर भी ईरान ने हमला किया था, लेकिन वे ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकलने में कामयाब रहे.

अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए ईरान ने इनाम की घोषणा की

एक स्थानीय आधिकारिक चैनल पर एक ईरानी टेलीविजन रिपोर्टर ने कहा कि जो कोई भी अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ लेगा, उसे कीमती इनाम मिलेगा. ईरान के एक गवर्नर ने शत्रु की सेनाओं को पकड़ने या मारने वाले किसी भी व्यक्ति को पुरस्कार देने का भी वादा किया.

More Articles Like This

Exit mobile version