Israel Attacks Hezbollah: हिज्बुल्लाह की सुरंगों को इजरायल ने बम से उड़ाया, सामने आया वीडियो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Attacks Hezbollah: इजरायली अभियान के दौरान दक्षिणी लेबनान में भीषण विस्फोट देखा गया. वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हुए भीषण विस्फोटों को कैद किया गया है, जिसे इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह की सुरंग पर हमला बताया है. आसपास के इलाकों में अन्य हमले भी हुए और इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी लेबनान का भी वही हाल होगा, जो गाजा का हुआ है. मालूम हो कि इजरायल और हिज्बुल्लाह में सीजफायर के बावजूद ये हमले हो रहे हैं. हिज्बुल्लाह के एक सुरंग का जो वीडियो सामने आया है, वो चौंकाने वाला है.

इजरायली सेना ने किया दावा 

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान के अंदर जमीन के नीचे बने हिज्बुल्लाह के अंडरग्राउंड सुरंगों को तबाह कर दिया है. सेना ने इन सुरंगों की तुलना गाजा में मिली सुरंगों से की है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सुरंगों को ध्वस्त करने का दावा किया है. इजरायली सेना ने X पर एक वीडियो पोस्ट कर दिखाया कि यह सुरंग अंदर से दिखती कैसी है.

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा…

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने IDF को आदेश दिया कि ‘ब्लू लाइन’ तक के सुरक्षा क्षेत्र में जमीन के ऊपर और नीचे मौजूद सभी आतंकी ढांचे को गाजा की तरह पूरी तरह खत्म कर दिया जाए, ताकि गैलीली इलाके में रहने वाले लोगों को खतरे से बचाया जा सके.”

देखें धमाके का वीडियो

इजरायली सेना ने बताया कि दोनों बड़ी सुरंगों को 10 साल में बनाया गया था और ये सुरंगें जमीन के अंदर दो किलोमीटर तक फैली हुई थीं. इजरायली सेना का कहना है कि सुरंग में खतरनाक हथियार, जैसे स्नाइपर बंदूकें, विस्फोटक और ऐसे उपकरण मिले हैं, जिससे बड़ी तबाही मचाई जा सकती थी. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “हम उनके आतंकी ढांचे को खत्म कर रहे हैं, हम उनके कई-कई लड़ाकों को मार रहे हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.”

Latest News

पेट्रोल में बड़ा बदलाव! E100 तक एथेनॉल ब्लेंडिंग की तैयारी, अब पूरी तरह एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां?

भारत में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम. सरकार ने E100 तक की मंजूरी के लिए ड्राफ्ट जारी किया.

More Articles Like This

Exit mobile version