Jagdalpur: फटा ट्रक का टायर, लगी भीषण आग, जलकर हुआ खाक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jagdalpur: सोमवार की सुबह सुकमा थाना क्षेत्र में मार्ग पर आवागमन करने वालों में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब टायर फटने के बाद एक ट्रक आग का गोला बन गई. चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

पुलिस ने बताया
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आज सुबह बिलासपुर से मुर्गी दाना लेकर एक ट्रक आंध्र प्रदेश के गुड़ीवाड़ा जा रहा था. इसी दौरान ट्रक जैसे ही सुकमा थाना क्षेत्र में पहुंचा तभी अचानक ट्रक का टायर फट गया. टायर फटने के बाद ट्रक में आग लग गई. चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. यह दुर्घटना घटना सुकमा से 10 किलोमीटर दूर जगदलपुर मार्ग पर हुई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक जलकर खाक हो गया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This