Jagdalpur: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत, 35 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jagdalpur: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां शनिवार को जगदलपुर में वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 35 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यह हादसा जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के चांदामेटा के पास हुआ.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर दरभा थाना क्षेत्र के चांदामेटा के पास एक तेज रफ्तार वाहन पलट गया. इस हादसे में बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 35 लोग गंभीर और हल्के रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए कोलेग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया भेंजवाया.

पुलिस ने बताया
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दरभा के चांदामेटा से ग्रामीणों को लेकर वाहन कोलेग के साप्ताहिक बाजार के लिए निकला था. इसी दौरान बाजार से कुछ दूर पहले वाहन तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रि होकर खाई में जा गिरा. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो और 35 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version