Jaipur Crime: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कैशियर को मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaipur Firing News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को दिनदहाड़े शहर के जोशी मार्ग झोटवाड़ा इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर फायरिंग की वारदात सामने आई है. इस फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है, जो बैंक मैनेजर बताया जा रहा है. दो बदमाशों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. एक बदमाश को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया है. वहीं, दूसरा फरार हो गया. उसको दबचने के लिए जयपुर में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई है.

पंजाब नेशनल बैंक में लूट का प्रयास
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हथियार के साथ आए बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट का प्रयास किया. नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया. बैंक के कैशियर ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी. जिससे कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

बैंक खुलने के कुछ देर बाद पहुंचे नकाबपोश बदमाश
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा के जोशी मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक हैं. रोज की तरह शुक्रवार की सुबह 10 बजे बैंक खुला था, कुछ ही देर बाद नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर बैंक में घुस गए और लूटपाट करने के लिए कर्मचारियों को धमकाने लगे. कैशियर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी.

एक बदमाश को लोगों ने दबोच, दूसरा हुआ फरार
गोली चलते ही बैंक और बाहर अफरा-तफरी मच गई. लोग बैंक के पास लोगों की भीड़ लग गई. वहीं, कर्मचारी को लहूलुहान हालत में देखकर बदमाशों ने बाहर की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन एक को लोगों ने पीछा कर कपड़ लिया. जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई. फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शहर में ए- श्रेणी की नाकाबंदी की है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version