Jalandhar: पुलिस की लॉरेंस गैंग के गुर्गों से मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jalandhar: पंजाब से मुठभेड़ से खबर आ रही है. यहां जालंधर पुलिस और लॉरेंस गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हथियारों की बरामदगी के लिए ले गई थी पुलिस
बताया रहा है कि सिटी पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बदमाशों को जालंधर कैंट इलाके में हथियारों की बरामदगी के लिए गई थी. इस दौरान बदमाशों ने उसी हथियार से पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी.

बदमाशों के खिलाफ दर्ज हैं 16 मामले
जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. घटना की सूचना मिलने पर कमिश्नर पुलिस मौके पर पहुंच और घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले गई. बताया गया है कि पकड़े गए बदमाशों पर करीब 16 अपराधिक मामले दर्ज है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This