Jammu: ड्रोन से सीमा पार भेजी IED, फायरिंग हुई तो वापस लौटा, IED बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. मध्य रात्री में जम्मू संभाग के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से घुसपैठ की गई. ड्रोन पर नजर पड़ते ही जब सतर्क जवानों ने जब ड्रोन पर गोलीबारी की, तो वो वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गया. इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान ड्रोन से गिराया गया एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ. उसकी जांच में पैकेट में आईईडी पाई गई.

जवानों ने फायरिंग की तो ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया
पीआरओ बीएसएफ जम्मू ने बताया कि गुरुवार मध्य रात्रि 12:45 बजे बीएसएफ के जवानों ने कठुआ के हीरानगर इलाके में मनियारी गांव के गहराई वाले इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखी. तत्कालड्रोन पर हमला किया गया. जिससे ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया. इलाके की तलाशी ली गई. इस दौरान ड्रोन द्वारा गिराए गए आईईडी बरामद की गई. सीमा पर जवान हाई अलर्ट मोड पर हैं.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version