जम्मू-कश्मीरः रियासी में हादसा, खाई में गिरी कार, मासूम सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां शनिवार को तड़के रियासी में एक कार के खाई में गिर गई. इस हादसे में 10 महीने के बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच में जुट गई.

अधिकारियों ने बताया
हादसे के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक कार पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी, इस दुर्घटना में 10 महीने के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि यह हादसा चसाना के पास चमालू मोड़ पर हुआ. ऐसा माना जा रहा है कि पीड़ित एक ही परिवार के हैं. उन्होंने बताया कि निजी कार रियासी से चसाना जा रही थी. इसी दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा. स्थानीय स्वयंसेवकों ने मौके पर ही तीन लोगों को मृत पाया. अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version