Jammu Kashmir: रामबन में गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, तीन जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में रविवार को भीषण सड़क हादसे हो गया. सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए. बताया जा रहा है कि यह हादसा रामबन जिले में हुआ है.

जानकारी के अनुसार, रविवार को सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ. सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था.

दुर्घटना के तत्काल बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया. इस हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक बलिदान हो गए. शहीद हुए सैनिकों के नाम अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर है. उनके शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि हादसा इतना दर्दनाक है कि वाहन दुर्घटना के बाद लोहे के ढेर में बदल गया. सेना और प्रशासन ने जवानों के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version