जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से दुखद खबर सामने आई है. यहां उरी के कमलकोट में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास धमाका हुआ. इस ब्लास्ट में सेना के दो जवान बलिदान हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है.

इस रूप में हुई मृत जवानों की पहचान

बताया गया कि उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास अचानक धमाका हुआ था, जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए. शहीद जवानों की पहचान महाराष्ट्र के ऐरोली के रहने वाले चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और महाराष्ट्र के सतारा जिले की कराड तहसील के शाहपुर के रहने वाले अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम उरी के कमलकोट स्थित एक शिविर में उपकरणों के नियमित हस्तांतरण के दौरान एक हैंड ग्रेनेड गलती से फट गया, जिससे दो जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कानून के अनुसार आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

Latest News

NVS-03 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने इसरो को दी बधाई, बोले- नाविक सिस्टम होगा और मजबूत

NVS-03 Satellite Launch: भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इसरो ने स्वदेशी...

More Articles Like This

Exit mobile version