जम्मू-कश्मीर: नाले में मिले शादी में गए तीन लापता नागरिकों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत कठुआ में शादी समारोह में शामिल होने गए तीन लापता नागरिकों के शव नाले से बरामद हो गए हैं. तीनों लापता लोगों की तलाश के लिए जिले के लोहाई मल्हार इलाके में सेना तलाशी अभियान चला रही थी. हालांकि, पुलिस इस एंगल की जांच में भी जुटी है कि तीनों की मौत नाले में डूबने से हुई है या फिर इनकी हत्या की गई है.

लापता लोगों की तलाश के लिए सेना चला रही थी तलाशी अभियान
मालूम हो कि बीते शुक्रवार को बिलावर के लोहाई मल्हार में शादी में गए स्थानीय तीन लोग रात से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए थे. सुरक्षाबलों ने लापता हुए लोगों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया हुआ था. इससे पहले बुधवार की रात करीब साढ़े 8 बजे मल्हार के मोड़ा दलालू में दो संदिग्ध देखें गए थे. जिसके बाद तीनों की तलाशी के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त अभियान चलाया था. तीनों लापता लोगों के शव नाले से बरामद हुए.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version