जम्मू-कश्मीर: सिंध नदी में गिरी ITBP के जवानों को ले जाने वाली बस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना गांदरबल जिले में हुई है. सुरक्षाकर्मियों को ले जाने वाली एक बस बुधवार को नदी में गिर गई. सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने खोज और बचाव अभियान शुरु किया.

अधिकारियों ने बताया है कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जवानों को ले जाने वाली एक बस कुल्लन पुल से सिंध नदी में गिर गई है. ANI के अनुसार, घटना के बाद कुछ हथियार गायब हैं. खोज अभियान चलाया गया है.

ANI के अनुसार, एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड द्वारा सिंध नदी के कुल्लन में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है. जानकारी के अनुसार, यहां आईटीबीपी जवानों को ले जाने वाली एक बस कुल्लन पुल से सिंध नदी में गिर गई, जिसमें कुछ हथियार गायब हैं. अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं, और अभियान अभी भी जारी है.

घटना के बारे में गांदरबल के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को तड़के, गांदेरबल के रेजिन कुल्लान में, आईटीबीपी के जवानों को ले जाने के लिए निर्धारित एक खाली बस, एक मोड़ पर फिसलकर सिंध नदी में गिर गई. चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है. इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version