जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, हुई गोलीबारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: बुधवार को तड़के जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सैक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को असफल कर दिया. इस दौरान सुरक्षा बलों और घुसपैठियों के बीच गोलीबारी हुई.

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में देर रात से जारी बारिश के बीच सुबह तड़के पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से दो से तीन घुसपैठियों ने घुसपैठ का प्रयास किया. वहां तैनात सतर्क सुरक्षा बलों ने तत्काल की कार्रवाई करते हुए इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया. इस दौरान घुसपैठियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी भी हुई. सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू किया है.

Latest News

धूप से लौटने के बाद आप भी तुरंत पीते है पानी, हो जाए सावधान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Health Tips: गर्मी के मौसम में लू, तपन, उमस और तेज धूप से बचाव करने के साथ ही हमें...

More Articles Like This

Exit mobile version