Jammu-Kashmir: डोडा में खाई में गिरी बस, महिला सहित दो की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः शनिवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भीषण सड़क हदसा हो गया. एक मिनी बस खाईं में गिर गई. इस दुर्घटना में जहां एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 अन्य घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, ठाठरी से गंदोह जाने वाले रास्ते पर मलिकपुरा बटियास में एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाईं में गिर गई. इसकी जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गई. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में एक महिला सहित दो लोगों मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

पांच घायलों की हालत गंभीर है. उन्हें डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version