Jammu-Kashmir Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir Earthquake: शनिवार की आधी रात के बाद भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर के डोडा की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही गहरी नींद में सो रहे तमाम लोगों की आंखें खुल गई. कई लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए. दोबारा झटकों की आशंका से तमाम लोगों ने जागकर रात बिताई.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. भूकंप के झटके से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए. मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप शनिवार की रात 1 बजकर 25 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 5 किलोमीटर नीचे 33.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

कोलकाता में भी आया था भूकंप

इससे पहले शुक्रवार 27 फरवरी को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. कोलकाता में शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. कोलकाता सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में भी झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 थी. इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा.

Latest News

25 जून लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय…, संविधान हत्या दिवस पर बोले योगी आदित्यनाथ

Samvidhan Hatya Diwas: 25 जून 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी की कढ़वी यादों के तौर...

More Articles Like This

Exit mobile version