Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बारामूला में मुठभेड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ की पुष्टि रविवार को भारतीय सेना ने की.

चिनार कोर के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, इस क्षेत्र में एक संयुक्त एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया गया है. संभावित घुसपैठ के बारे में खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एलओसी के सामान्य क्षेत्र उरी में एक संयुक्त एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया गया. सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया और चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. सैनिकों ने प्रभावी फायरिंग के साथ जवाब दिया, ऑपरेशन जारी है.

इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने शनिवार को एएनआई को बताया कि गिरफ्तारियों से कई ग्रेनेड हमलों के मामलों को सुलझाने में मदद मिली है.

आनंद जैन ने कहा कि हमने एक बड़ी सफलता हासिल की है, क्योंकि हमने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ग्रेनेड फेंकने और देश विरोधी पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियां की थीं और गुरुद्वारों, मंदिरों, अस्पतालों और सेना के ठिकानों पर ग्रेनेड फेंके गए थे. जहां आतंकवादियों का उद्देश्य क्षेत्र की साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करना था.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version