Jammu-Kashmir: गांदरबल के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-kashmir encounter: जम्म-कश्मीर से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यहां गांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. कई घंटों की मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया.

बताया गया है कि मंगलवार की देर शाम इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकियों को घेर लिया. कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही. ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली. तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हो गया. सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा, जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की. जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया.

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवानों की ओर से अंजाम दिया जा रहा है. वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की संभावना जताई जा रही है.

Latest News

Sensex closing bell: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल 

Sensex closing bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स ने 75,260 के लेवल पर ओपनिंग दी,...

More Articles Like This