जम्मू कश्मीर: रामबन में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि जम्मू संभाग की जिला रामबन में सोमवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह रामबन जिले के उखराल के मालीगाम में एक वाहन सड़क से फिसल कर दुर्घटना का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए.

दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया. सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए. तीन घायलों को पीएचसी उखरॉल में रेफर कर दिया गया है.

Latest News

दीवाली से लेकर देवउठनी एकादशी तक…नवंबर में त्योहारों की भरमार, देखें कब है कौन सा व्रत

November 2026 Festival List: हिंदू पंचांग में नवंबर का महीना धार्मिक रूप से अत्यंत फलदायक और शुभकारक माना जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version